logo

पटना : जो विधायक कल हमारे साथ थे...आज बीजेपी के साथ हैं, उनको बहुत बधाई: मुकेश साहनी

mukeshsahni.jpg

पटना: 

बिहार में मुकेश साहनी को तगड़ा झटका लगा। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि मुकेश साहनी को अति-महात्वाकांक्षी होने का नुकसान उठाना पड़ा। बुधवार को मुकेश साहनी की पार्टी के तीनों विधायक, भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। बुधवार को बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की मौजूदगी में राजू सिंह, स्वर्णा सिंह और मिश्री लाल यादव ने पार्टी का दामन थाम लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने इसे तीनों की घर वापसी बताया। 

गुरुवार को मुकेश साहनी की प्रेस वार्ता
गुरुवार को मुकेश साहनी ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरी शुभकामना उन 3 विधायकों के साथ है जो कल तक हमारे साथ ते और अब बीजेपी में शामिल हो गये। हमारे विधायकों ने बीजेपी की संख्या 77 तक पहुंचा दी। वे बिहार की नंबर-1 पार्टी बन गये। मुकेश साहनी ने कहा कि मैं उनको बधाई देता हूं।

गौरतलब है कि इस घटनाक्रम से मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी के अस्तित्व पर सवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, पार्टी के तीनों विधायक बीजेपी में शामिल हो गये। मुकेश साहनी एमएलसी हैं और कुछ ही दिनों बाद कार्यकाल खत्म होना है। 

बिहार में बीजेपी बन गई है सबसे बड़ी पार्टी
वीआईपी के 3 विधायकों के बीजेपी में शामिल होते ही भारतीय जनता पार्टी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बन गई। विधायकों की संख्या 74 से बढ़कर 77 हो गई। इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल के पास सर्वाधिक 75 विधायक थे। गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव से ही बुधवार वाले घटनाक्रम की पटकथा लिखी जा चुकी थी। दरअसल, मुकेश साहनी ने यूपी चुनाव में बीजेपी के विरुद्ध 53 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए थे।
 

बीजेपी के खिलाफ प्रचार भी किया। इस बीच बोचहां चुनाव में भी मुकेश साहनी ने बीजेपी के विरुद्ध अपना उम्मीदवार उतार दिया। अति-महात्वाकांक्षा मुकेश साहनी को ले डूबी।