द फॉलोअप डेस्क
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने संथाल परगना और खास कर देवघर के लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार से एक आग्रह किया है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग रखी है कि स्थानीय लोगों को बाबा धाम में पूजा करने के लिए प्रत्येक दिन एक समय निर्धारित किया जाए। सांसद निशिकांत दुबे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के फेसबुक पर पोस्ट करते हुए ये आग्रह किया है। .jpeg)
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि "बार बार पूजा में रोकने तथा पूजा करने के लिए तीसरे मुक़दमा के दर्ज होने के बाद,अब ज़िला प्रशासन से मेरा एक प्रश्न है कि संथाल परगना ख़ासकर देवघर के कितने लोग बाबा बैद्यनाथ जी का दर्शन कर पाते हैं? देवघर में लोगों के बसने में एक कार्य बाबा की सेवा भी है। इसलिए झारखंड सरकार से यह आग्रह होगा कि स्थानीय लोगों के पूजा के लिए प्रत्येक दिन सावन छोड़कर एक समय निर्धारित कर दें"।.jpg)