logo

बीजेपी का डुमरी में जीत का दावा, आदित्य साहू बोले- NDA की यशोदा देवी को भारी जनसमर्थन

bjp18.jpg

 रांची:

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने डुमरी उपचुनाव में एनडीए के नेताओं पर छापेमारी को लेकर हेमंत सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, प्रशासन का सहयोग लेकर के एनडीए के दो-दो सांसद उस क्षेत्र के प्रवास में थे. मैं खुद वहां प्रवास कर रहा था. लेकिन इतनी डरी हुई है झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की सरकार की चुनाव की शुरुआत दिन में ही मेरे कमरे की तलाशी ली गई. लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा. अभी 2 दिन पहले सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के आवास पर छापामारी करने का काम किया गया. वहां भी कुछ हाथ नहीं लगा. लेकिन दर्जनों कांग्रेस और झामुमो के विधायक वहां रह रहे थे उनके यहां कोई छापा नहीं हुआ. उन्होंने कहा किस परिस्थिति में एनडीए के नेताओं के यहां छापेमारी की गई. इसका जवाब देना चाहिये. अगर सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के जवान नहीं होते तो राज्य के सरकार के इशारे पर इतनी शांतिपूर्वक तरिके से चुनाव मतदान संपन्न नहीं होता. 

ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा एनडीए

उन्होंने कहा वर्तमान में जो राज्य की सरकार है डुमरी में उसके विरोध में प्रचंड हवा चली थी. लगभग 65% मतदान हुए हैं. उन्होंने कहा की 8 सितंबर को एनडीए के पक्ष में जनादेश आएगा और ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा एनडीए। कहा कि मतदान से पहले चुनाव के दौरान मैं विभिन्न क्षेत्रों में जाने का काम किया था. जिस प्रकार से वहां के लोगों में नाराजगी हमने देखी थी. 2019 के पूर्व झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के नेतृत्व में चलने वाली सरकार जो बड़े-बड़े वादे और बड़ी-बड़ी घोषणा करके जनता से वोट बटोरने का काम किया था. यह युवा विरोधी, महिला विरोधी, विकास विरोधी सरकार है. जिसके विरोध में वहां के लोगों ने मतदान किया है. उन्होंने कहा लेकिन लोकतंत्र लोकमत से चलता है. इस राज्य की सरकार लोकतंत्र को तार तार करने का काम किया है.