logo

रिम्स और सीआईपी में हुआ एमओयू, दोनों संस्थानों के डॉक्टर-कर्मी इन मामलों में करेंगे एक-दूसरे का सहयोग

0616.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) और सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकेट्रिक (सीआईपी) रांची के बीच शुक्रवार को एक एमओयू हुआ। दरअसल इस एमओयू का उद्देश्य दोनों संस्थानों के चिकित्सकों और कर्मियों के साथ नैदानिक सेवाओं, जनशक्ति प्रशिक्षण और उच्च अनुसंधान के उन्नयन के लिए आपसी सहयोग सुनिश्चित करना है। बताते चलें कि रिम्स के निदेशक डॉ. कामेश्वर प्रसाद और सीआईपी के निदेशक डॉ. बासुदेब दास ने संबंधित संस्थानों के नोडल अधिकारियों डॉ. अजय बाखला और डॉ. संजय कुमार मुंडा की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन को निष्पादित किया। मौके पर डॉ. अनिल कुमार, डॉ. प्रदीप भट्टाचार्य, डॉ. अविनाश शर्मा और डॉ. निशांत गोयल उपस्थिति रहीं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/IgMHnUDDYLBDxlPX7oOXWz