logo

Gumla : दुष्कर्म आरोपी को मां ने पीछे के दरवाजे से भगाया, 3 बच्चों की मां के साथ हुआ है रेप 

GANGRAPE8.jpg

गुमला: 

घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 19 साल के लड़के पर आरोप लगा है कि उसने 3 बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने बताया कि वह खेत मे काम करने गई थी, तभी उसे युवक ने अकेला पाकर उसका मुंह दबा कर उसके साथ रेप किया। पीड़िता का कहना है कि उसे आरोपी का चेहरा याद है। उसके बताने पर गांव वाले और पीड़िता का पति आरोपी को ढ़ु़ंढने निकले इतने में आरोपी पकड़ा गया। आरोपी ग्रामीणों को देखते ही अपने घर छिप गया। 


पहले भी जेल जा चुका है
आरोपी की मां ने भी घर का दरवाजा बंद कर लिया और ग्रामीणों ने बहुत शोर मचाया तो मां बाहर आई लेकिन तब तक उसने अपने बेटे को पीछे से भगा दिया था। फिलहाल आरोपी फरार है। ग्रामीण आरोपी को खोज रहे हैं लेकिन आरोपी का कोई पता नहीं चला है। ग्रामीणों ने पुलिस को भी सूचित कर दिया है। पुलिस भी अब आरोपी को ढुंढ रही है। पुलिस पीड़िता का मेडिकल जांच कराते हुए कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। घाघरा थाना प्रभारी अमित चौधरी ने बताया कि आरोपी पहले भी महुवाडांड़ के एक कांड में जेल जा चुका।