logo

दुमका में मां-बेटी हत्याकांड का खुलासा, दुष्कर्म का विरोध करने पर दिया घटना को अंजाम

dumka_589700000.jpg

द फॉलोअप डेस्क

दुमका जिला स्थित वीर कुंवर सिंह चौक के पास सदर पुलिस निरीक्षक के कार्यालय के पीछे बरामदे से पिछले तीन दिन पहले एक आदिवासी महिला और 6 साल की बच्ची की हत्या का मामला सामने आया था। जानकारी के अनुसार हत्या मामले का खुलासा हो गया है। बताते चलें कि दुष्कर्म का विरोध करने पर जैनुल अंसारी नामक एक युवक ने इस घटना को अंजाम दिया था। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले पर दुमका SP पीतांबर सिंह खेरवार ने एक प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी है।  SP पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि मंगलवार की रात ही मां-बेटी की हत्या की गई थी। बुधवार की सुबह दोनों का शव मिला जिसकी पहचान परिजनों द्वारा किया गया था। जानकारी के मुताबिक मृतका दुमका के ही काठीकुंड थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। मंगलवार शाम वह वीर कुंवर सिंह चौक के पास खड़ी थी, तभी एक वाहन चालक जैनुल हक उर्फ जैनुल अंसारी की उस पर नजर पड़ी।

इसके बाद जैनुल महिला को इंस्पेक्टर कार्यालय के पीछे ले गया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो मारपीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं, बेटी ने उसे मारपीट करते हुए देख लिया था, तो जैनुल को लगा कि वह लोगों को बता देगी इसलिए उसकी भी हत्या कर दी। बताया जाता है कि महिला बैंक से पांच हजार रुपये की निकासी की थी, जिसे जैमुल हत्या करने के बाद पैसे लेकर भाग गया। बहरहाल SP ने बताया कि हत्याकांड का खुलासा करने के लिए SDPO विजय महतो के नेतृत्व में नगर थाना की एक टीम बनाई गई। टीम ने मिलकर इस वारदात का खुलासा किया। गौरतलब है कि टीम द्वारा उस इलाके के सभी CCTV कैमरे खंगाले गए जिसमें

आरोपी को महिला के साथ देखा गया। फुटेज के आधार पर आसपास के दुकानदारों से पहचान कराई गई तो कुछ लोगों ने कपड़ा देखकर आरोपी के बारे में बताया। वहीं, पुलिस को उसका मोबाइल नंबर भी हाथ लगा है। हालांकि जब पुलिस द्वारा नंबर पर फोन लगाया गया तो फोन बंद आय़ा, जिसके बाद से शक और गहरा गया। बताते चलें कि टेक्निकल टीम की मदद से पुलिस जैनुल तक पहुंची और जैनुल के पास से महिला का छीना हुआ पांच हजार रुपये और बैंक का पासबुक भी बरामद किया गया। फिलहाल आरोपी को दुमका पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Tags - dumka muerderdumka murder casedumka murder case maa beti poolice nirikshak karyalya aaropi girftar dumka dusker mamla