द फॉलोअप डेस्क
पलामू जिले में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के घोड़बंधा नाला में डूबने से मां, बेटी और नतिनी तीनों की मौत हो गई। घटना रविवार की सुबह का बताया जा रहा है, जब तीनों करीब 10 बजे की सुबह जंगली मशरूम चुनने के लिए जंगल गए हुए थे। लेकिन जब वे वापस नहीं लौटे तब परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। वहीं सोमवार को भी पुरे इलाके में तीनों की तलाश की गई, लेकिन तीनों को नहीं ढूंढा जा सका। जिसके बाद मंगलवार की सुबह तीनों के शवों को मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के गौराहा डैम से बरामद किया गया। 
ग्रामीणों ने बताया कि जंगल जाने के दौरान बीच रास्ते में एक नाला पार करना होता है। बारिश में पानी ज्यादा होने के कारण तीनों नाले में बह गए और गौराहा डैम में डूब गए। मृतकों की पहचान मोहम्मदगंज के बटउआ गांव के 52 वर्षीय शांति कुंवर, वहीं रोहतास जिले के भरत कासवा गांव की अंजलि कुमारी और काजल कुमारी के रूप में की गई है। .jpg)
हुसैनाबाद सीडीपीओ एस मोहम्मद याकूब ने बताया कि घटना की सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।