logo

पलामू के निजी क्लिनिक में जच्चा-बच्चा की मौत, डॉक्टरों पर नशे में ऑपरेशन करने का आरोप

operation_theater.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में एक निजी क्लिनिक में ऑपरेशन के दौरान मां और नवजात की मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने अस्पताल में हंगामा किया और ऑपरेश में शामिल डॉक्टर व स्टाफ को कमरे में बंद कर दिया। मौके पर भारी भीड़ जुट गयी। सूचना पाकर पांकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। 

मृतका की पहचान  ममता देवी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें प्रसव पीड़ा होने पर पहले मेदिनीनगर ले जाया गया था, जहां जांच के बाद उन्हें पांकी के एक निजी क्लिनिक में भर्ती किया गया। बुधवार देर रात ऑपरेशन के दौरान ममता और नवजात की मौत हो गयी। ममता देवी के पति सोनू सिंह ने बताया कि क्लिनिक ने भरोसा दिलाया था कि सब ठीक होगा। जब रात में ममता की तबीयत बिगड़ने लगी, तब भी डॉक्टरों ने कहा कि घबराने की बात नहीं है। लेकिन कुछ देर में दोनों की मौत हो गयी। 

मृतका के चाचा सुरेंद्र सिंह का कहना है कि डॉक्टर और कर्मचारी नशे में थे और उसी हालत में ऑपरेश कर रहे थे। उन्होंने मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। परिजनों ने पांकी थाने में लिखित शिकायत दी है। राजेश रंजन ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। वहीं पलामू के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से अभी संपर्क नहीं हो पाया है।


 

Tags - Jharkhand News Palamu News Palamu Latest News Death of Mother and Child Palamu Hindi News