logo

कल बंद रहेंगे रांची के अधिकतर स्कूल, मंईयां सम्मान योजना के लिए विद्यालयों से मांगी गयीं बसें 

कल बंद रहेंगे रांची के अधिकतर स्कूल, मंईयां सम्मान योजना के लिए विद्यालयों से मांगी गयीं बसें 

रांची 

मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों लाने और ले जाने के लिए रांची डीटीओ ने स्कूलों से बस उपलब्ध कराने को कहा है। इस कारण राजधानी के अधिकतर स्कूलों के कल बंद रहने की संभावना है। बता दें कि कल 4 सितंबर को द छोटानागपुर की बहनों को मंईयां सम्मान योजना का लाभ रांची में दिया जाना है। परिवहन विभाग की ओऱ से कहा गया है कि मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना में रांची जिला के विभिन्न प्रखण्डों से लाभुको को लाने एवं ले जाने हेतु कुल 2000 वाहनों की आवश्यकता है। स्कूलों को बसों को उपलब्ध कराते हुए इसकी सूची जिला परिवहन कार्यालय, रांची में देने के लिए कहा गया है। 


 

Tags - schools Ranchi closed Maina Samman Yojana Jharkhand News