logo

परिवर्तन यात्रा में अब तक 17 लाख से भी ज्यादा लोगों की भागीदारी रही- बाबूलाल मरांडी 

NEWS293.jpg

रांची

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 29 सितंबर को प्रदेश कार्यालय में मीडिया से कहा कि झारखंड बीजेपी की परिवर्तन यात्रा आशा और उम्मीद से ज्यादा सफल रही। इसकी शुरुआत 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संताल परगना प्रमंडल और गिरिडीह के झारखंड धाम से की थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 सितंबर को और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हज़ारीबाग़ प्रमंडल के इटखोरी और पलामू के भवनाथपुर स्थित वंशीधर मंदिर से प्रारंभ की थी। दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के खूंटी जिले के अमरेश्वर धाम से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी शुरुआत 23 सितंबर को की थी। यह यात्रा अब तक राज्य के 24 जिलों, 74 विधानसभा, 202 प्रखंड की 4500 किलोमीटर की यात्रा तय कर चुकी है। 
बारिश के बाद भी यात्रा में हुए शामिल लोग

 मरांडी ने कहा कि अधिक बारिश के बावजूद भी जिस तादात में लोगों की भागीदारी इस यात्रा में रही, वह अपने आप में अद्भुत और अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य राज्य की जनता को इंडी गठबंधन सरकार की झूठ और ठग के खिलाफ जागरुक करना था। बीजेपी अपने उद्देश्य में सफल रही। अब तक 16 से 17 लाख लोग इस यात्रा में शामिल हुए।

         
26 प्रतिशत शराब दुकानें मां-बहनों को दें

मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार की गलतियों को उजागर करने पर मुझपर केस कर दिया जाता है। अब तक आधा दर्जन से ऊपर केस मेरे ऊपर किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी मैंने शराब घोटाले के बारे में जो कहा था, वही हुआ। राज्य में फिर से शराब घोटाले की पटकथा लिखी जा रही है। टेंडर निकालकर उसे रद्द किया गया है। पसंदीदा ठेकेदार को टेंडर देने के लिए यह किया गगया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि राज्य की 26 प्रतिशत शराब दुकान सड़क किनारे हड़िया दारू बेचने वाली आदिवासी माता और बहनों को दिया जाए ताकि, वे अपनी गुजर बसर कर सके। 

बदलाव का आभास दे चुकी है यात्रा 

मरांडी ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर को हज़ारीबाग़ में करेंगे। उन्होंाने कहा कि परिवर्तन यात्रा के क्रम में इस बात का आभास हुआ है कि राज्य की जनता वर्तमान हेमन्त सोरेन सरकार के झूठ, ठग और भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी है। इसे बदलने का मन बना चुकी है। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और प्रदेश प्रवक्तार राफिया नाज भी मौजूद थे।

Tags - people  Parivartan Yatra Babulal Marandi National News National News Update National