logo

झारखंड में फिर बरसेगा मानसून का कहर, इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

RAINY.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में मानसून का कहर लगातार जारी है। इस मानसून राज्य के हर जिले में भी अच्छी बारिश देखने को मिल रही है। इसी बीच अगले 26 अगस्त तक मौसम विभाग ने झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार जताए हैं। वहीं गुरुवार को राज्य के उत्तरी भाग के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 
शुक्रवार व शनिवार को पलामू, चतरा, गढ़वा, और लातेहार में भारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। रांची, संताल परगना व उत्तरी छोटानागपुर के सभी जिलो में भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। येलो अलर्ट जारी जिलों में रांची, हजारीबाग, रामगढ़, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, दुमका, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और जामताड़ा शामिल हैं। 
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य में अगले पांच दिनों तक घने बादल छाए रहेंगे। वहीं कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। पिछले 24 घंटों में भी मानसून ने ज्यादा असर नहीं दिखाया है। राज्य कुछ- कुछ जिलों में मध्यम बारिश हुई है। 
पिछले 24 घंटों में हुई बारिश
धनबाद में 61.8 मिमी 
रांची में 11 मिमी 
लोहरदगा में 9 मिमी 
जमशेदपुर में 7 मिमी
 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand trending news jharkhand monsoon ranchi monsoon meteorological department mausam vibhag yellow alert orange alert