logo

Jharkhand Weather Upadate : झारखंड में इस दिन से रफ्तार पकड़ेगा मानसून, 3 दिन भारी बारिश की संभावना

वो्ोत212.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड का मौसम पल पल बदल रहा है। कभी घने बादल तो कभी खिली धूप दिख रही है। इसी बीच झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई इलाकों में 22 जुलाई से तीन दिनों तक झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र इसके लिए जिम्मेदार होगा। इसका असर पूरे झारखंड में दिखेगा और 24 जुलाई तक बारिश जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि पिछले 24 घंटों में मानसून कमजोर रहा, लेकिन 22 जुलाई से मानसून फिर रफ़्तार पकड़ेगा। दरअसल खाड़ी में निम्न दबाव के बनने की प्रक्रिया 19 जुलाई तक पूरी होते ही बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों के साथ-साथ रांची समेत पूरे राज्य में जमकर बारिश होगी। 


रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, रांची समेत राज्य के अधिकांश भाग में 22 जुलाई से अच्छी बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के कारण मानसून रफ्तार पकड़ेगा। निम्न दबाव का असर 24 जुलाई तक पूरे राज्य में रहेगा। ऐसे में तीन दिन झमाझम बारिश हो सकती है।


मौसम विभाग के अनुसार इस निम्न दबाव का असर 24 जुलाई तक पूरे राज्य में रहेगा। वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून कमजोर रहा। पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ में 29.6 मिमी बारिश हुई। गिरिडीह में 26.6, रामगढ़ 12.2, धनबाद 10.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। रांची में पिछले 24 घंटे में 3.4 मिमी बारिश हुई। रांची में 21 जून से लेकर अब तक 187.2 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य से 50 कम है। हालांकि अभी तक 371.0 मिमी बारिश होनी चाहिए। पूरे राज्य में अब तक 188.1 मिमी बारिश हुई। लेकिन औसत वर्षापात 359.8 मिमी होनी चाहिए। यह सामान्य से 48 कम है।
 

Tags - Monsoon Monsoon Update Monsoon News Monsoon Jharkhand Rain in Jharkhand