द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू किया जायेगा। इस दौरान विधानसभा में हंगामे के आसार नजर आ सकते हैं। सत्र के पहले कार्यदिवस के दौरान सरकार के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा। इस दौरान चर्चा में पक्ष विपक्ष के बीच हंगामे होने के आसार हैं।.jpeg)
बता दें कि 1 अगस्त को इस साल का मानसून सत्र शुरू किया गया था लेकिन सत्र के दुसरे कार्यदिवस के दिन 4 अगस्त को दिशोम गुरु के निधन के कारण इसे अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था। और अब आज से दोबारा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू किया गया है। जिसके कुल 4 कार्यदिवस होंगे।