logo

मानसून सत्र एक दिन पूर्व ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

vidhansabha13.jpg


द फॉलोअप, रांची
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही मंगलवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस तरह बुधवार को अब सदन की कार्यवाही नहीं होगी। मालूम हो कि तय कार्यक्रम के अनुसार 12 अगस्त तक मानसून सत्र प्रस्तावित था। हालांकि आज सरकार ने अपने सभी विधायी कार्यों को निबटा लिया। उसमें प्रथम अनुपूरक बजट को पास करा लिया। सीएजी की रिपोर्ट पेश कर दी। इसके अलावा राज्य के सबसे ज्वलंत मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने भी सरकार का पक्ष रख दिया। इसके बाद मंगलवार को स्पीकर ने सदन की कार्यवाही अनिश्चतकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

Tags - Jharkhand Monsoon Session Sine Die Adjourned