द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में जून में पड़ रही गर्मी जानलेवा हो गई है। लोगों बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 17 जून से मानसून की एंट्री हो सकती है। जिसके बाद गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि उससे पहले इस भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी भाग से आ रही गर्म हवा के कारण हिटवेव की स्थिति बनी रहेगी।
17 जून से रांची समेत राज्यभर में मौसम करवट लेगा
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में रांची समेत राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं आधी के साथ वर्षा की संभावना है। विभाग के अनुसार 17 जून से रांची समेत राज्यभर में मौसम करवट लेगा। जिसके बाद हल्की बारिश की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ झारखंड में 5 जिलों में सीवियर हिटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र, रांची ने 14 जून तक पलामू, गढ़वा, सरायकेला- खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में भीषण हीट वेव चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों से खास सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं लातेहार और चतरा में सीवियर हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।