logo

राज्य में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में अलर्ट जारी

mansoon10.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में मानसून की बारिश लगातार जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी भारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार रांची सहित राज्य के कई जिलों में गुरुवार को काफी तेज बारिश होने का अनुमान है। वहीं पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और गुमला में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। 
इसके अलावा राज्य के सात जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इनमें पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, पलामू तथा गढ़वा जिले शामिल हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि बारिश के दौरान तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका है। वहीं पिछले 24 घंटों में राज्य में अच्छी बारिश देखी गई। 

पिछले 24 घंटों में हुई बारिश
पश्चिमी सिंहभूम : 65.6 मिमी 
पूर्वी सिंहभूम : 54.2 मिमी 
दुमका : 46 मिमी 
सिमडेगा : 39.6 मिमी
जामताड़ा : 38.4 मिमी
रांची : 22.4 मिमी
 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar jharkhand monsoon jharkhand mausam jharkhand monsoon news