द फॉलोअप डेस्क
छह नवंबर को बिहार में प्रथम चरण का मतदान होगा। उस मतदान के बीच प्रधानमंत्री मोदी अररिया के फारबिसगंज और भागलपुर स्थित हवाई अड्डा मैदान में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। मोदी पर विपक्ष पहले से यह आरोप लगाता रहा है कि मतदान के दिन वह बगल के चुनाव क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को अवश्य संबोधित करते हैं। मालूम हो कि गुरुवार को बिहार में 121 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान है। 7 नवंबर को प्रधानमंत्री फिर भभुआ और औरंगाबाद में चुनावी सभाएं करेंगे। उसके बाद व आठ नवंबर को भी उनकी दो रैलियां प्रस्तावित हैं। दूसरे चरण में कुल 14 सभाएं करेंगे।
.jpeg)