logo

पत्नी और पिता से विवाद के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

ूदैाी21.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के खुरा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 30 वर्षीय विनोद चौधरी पत्नी और पिता से हुए विवाद के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर की ऊंचाई पर देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की।

पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने संयम और धैर्य का परिचय देते हुए युवक से लगातार बातचीत की। करीब 45 मिनट तक समझाने-बुझाने और मान-मनौव्वल के बाद युवक टावर से सुरक्षित नीचे उतर आया। पुलिस की तत्परता और सूझबूझ के कारण संभावित बड़ा हादसा टल गया।

घरेलू विवाद से आहत होकर उठाया कदम
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक का अपनी पत्नी और पिता के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वायरल वीडियो में युवक खाना नहीं देने की बात कहते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद से आहत होकर उसने आवेश में यह कदम उठाया। युवक के सुरक्षित नीचे आने के बाद पुलिस ने उससे और उसके परिजनों से बातचीत कर मामला शांत कराया, जिससे परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

 

Tags - Palamu Chainpur Police Rescue Jharkhand