logo

मनरेगा मजदूरी दर में 18 रुपए की बढ़ोतरी, अब श्रमिकों को 255 रुपए मिलेगा मेहनाताना

1273.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) श्रमिकों को 1 अप्रैल 2023 से 18 रुपए अधिक मिलेंगे। दरअसल अब केंद्र सरकार प्रतिदिन 228 रूपए की मजदूरी देगी। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मनरेगा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए राज्यवार प्रतिदिन मजदूरी की दर का राजपत्र में प्रकाशन कर दिया गया है। मनरेगा के तहत काम करने वाले झारखंड के अकुशल हस्त कर्मकारों के लिए 228 रूपए प्रतिदिन की मजदूरी तय की गई है। यह नई दर 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी होगी। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 210 रूपए मजदूरी दर निर्धारित थी। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए इसमें 18 रूपए की बढ़ोतरी की गई है।

पहले 237 रुपए का होता था भुगतान
झारखंड में मनरेगा मजदूरों को अभी केन्द्रांश के 210 रुपए के अलावा राज्य मद से 27 रुपये अलग से दिया जा रहा है। यानी अभी मजदूरों को 237 रुपए मिलते हैं। भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रति मानव दिवस मजदूरी 228 रूपए किया गया है। वहीं, राज्य योजना मद से 27 रूपए झारखंड सरकार देगी। मतलब अब झारखंड में मनरेगा श्रमिकों को कुल मिलाकर 255 रूपए का भुगतान किया जाएगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT