logo

विधायक राजेश कच्छप ने ओरमांझी प्रखंड में विभिन्न विभागों के लिए नियुक्त किए प्रतिनिधि

rajesh_mla_pratinidhi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
खिजरी विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ओरमांझी प्रखंड में विकास कार्यों के प्रभावी संचालन, आम जनता की समस्याओं के समाधान तथा विभागीय कार्यों में समन्वय स्थापित करने हेतु विभिन्न विभागों के लिए अपने विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है।
नियुक्त किए गए प्रतिनिधियों में शिक्षा विभाग से गोपाल उरांव, खाद्य आपूर्ति विभाग से सफिउल्हा अंसारी, स्वास्थ्य विभाग से नीलाम्बर खरवार, महिला एवं बाल विकास विभाग से उमा देवी, खनन विभाग से मुबारक अंसारी, कल्याण विभाग से प्रदीप मुंडा, ऊर्जा विभाग से सोहराई बेदिया तथा खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग से सूरज पठान शामिल हैं।
ये सभी विधायक प्रतिनिधि सरकारी एवं गैर सरकारी पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में सहयोग करेंगे। साथ ही, वे आम जनों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके समाधान में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


 

Tags - latest ranchi News latest Jharkhand News Jharkhand Updates latest jharkhand News Jharkhand Updates in hindi Latest Jharkhand News jharkhand Updates jharkhand latest news