logo

निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर उर्जा सचिव से मिली विधायक पूर्णिमा नीरज व दीपिका पांडेय

1674.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भीषण गर्मी के मद्देनजर धनबाद झरिया में निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर रांची में ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक (वितरण एवं परियोजना) केके वर्मा से शुक्रवार को विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह व महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर बात हुई। वहीं, JBVNL निदेशक ने विद्युत महाप्रबंधक धनबाद तथा झरिया के विद्युत कार्यपलक अभियंता को विधायक द्वारा उठाए गए समस्याओं के तत्काल निदान के लिए दूरभाष पर निर्देशित किया

इन मामलों पर हुई चर्चा
1. झरिया में आवश्यकतानुसार अधिक लोड वाले ट्रांसफार्मर को चिन्हित कर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर अथवा अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया जाए।

2. बिहार बिल्डिंग इंदिरा चौक झरिया में खराब RMU स्विच को शीघ्र बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल करा जाए।

3. झरिया बलियापुर पथ का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिसमें उक्त पथ पर अवस्थित विद्युत पोल के कारण पथ निर्माण कार्य में परेशानी आ रही है। इसलिए जनहित में पोल को शिफ्ट करवाएं

4. जामाडोबा सब-स्टेशन को कांड्रा फीडर से जोड़ा जा

5. क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर के AB स्विच को चिन्हित कर मरम्मती अथवा बदलने का कार्य अविलंब कराया जा

6. भागा में बंद पड़े विद्युत सब स्टेशन को चालू करने का कार्य किया जाए।

7. मानसून पूर्व नियमित विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए शीघ्र मेंटेनेंस कार्य संपादित कराया जा

8. डीएमएफटी से झरिया के अंतर्गत निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए डीसी धनबाद के मध्यम से जनहित में डीएमएफडी की राशि का उपयोग क्षेत्र में विद्युत कार्य के लिए प्रस्ताव।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N