logo

बेटे की शादी में जमकर थिरके विधायक प्रदीप यादव, बारात में दिखा अलग अंदाज़

pora.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव अपने बड़े बेटे की शादी में पूरी तरह जश्न के रंग में रंगे नजर आए। 25 फरवरी को बेटे डॉ. ऋतबीज की शादी के मौके पर विधायक जी बारात में जमकर थिरकते दिखे। आमतौर पर गंभीर और राजनीतिक मंचों पर सक्रिय रहने वाले प्रदीप यादव का यह अंदाज़ सबको आकर्षित कर रहा था। बारात जैसे ही आगे बढ़ी, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर विधायक जी खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने रिश्तेदारों और समर्थकों के साथ खुलकर डांस किया। कभी दोनों हाथ उठाकर झूमते तो कभी सबके साथ ताल मिलाते नजर आए। उनके चेहरे की खुशी साफ झलक रही थी। शादी समारोह में शामिल लोगों ने भी प्रदीप यादव का भरपूर साथ दिया। प्रदीप यादव के बेटे का नाम डॉ. ऋतबीज और बहू का नाम डॉ. जसबानी है। परिवार के लिए यह बेहद खास अवसर रहा। बड़े बेटे के परिणय सूत्र में बंधने से घर में उत्सव का माहौल है। 27 फरवरी को रिसेप्शन आयोजित होगी, जिसमें कई गणमान्य लोगों के शामिल होंगे। पूरे समारोह में प्रदीप यादव का उत्साह और डांस चर्चा का विषय बना रहा। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच पारिवारिक खुशी के इस मौके पर उनका यह रूप लोगों को खूब पसंद आया।