logo

विधायक निसात आलम ने पाकुड़ में पलाश मार्ट का शिलान्यास किया, बोलीं- महिला सशक्तिकरण पहली प्राथमिकता

nishat_alam.jpg

पाकुड़:

पाकुड़ में विधायक निसात आलम ने पलाश मार्ट का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने सखी मंडल की सदस्यों से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को सुना, साथ ही महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक निसात आलम ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक मजबूती से ही परिवार ,समाज और क्षेत्र का समग्र विकास संभव है।

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना जरूरी
विधायक निसात आलम ने कहा की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंचाना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना हमारी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में पलाश मार्ट की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। 

रघुनाथपुर गांव में बिजली सब-स्टेशन का शिलान्यास
वहीं सदर प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में बिजली सब-स्टेशन निर्माण का शिलान्यास किया। विधायक निसात आलम ने नारियल फोड़कर सब-स्टेशन निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोग लगातार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या की शिकायत कर रहे थे। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए रघुनाथपुर में सब-स्टेशन स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सब - स्टेशन का निर्माण इस क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है।
 

Tags - Jharkhand NewsMLA Nisat AlamPakurPalash Mart