logo

विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने विधानसभा में उठाए मनरेगा पर रोक और किसानों के मुआवजे के मुद्दे

naman_viksal.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने विधानसभा के पूरक मानसून सत्र में क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दे सदन में उठाए। उन्होंने बांसजोर 143 सड़क के पण्डरीपानी के पास बने 100-100 मीटर के पुल एवं पुलिया के निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग और भ्रष्टाचार का मामला उठाया। विधायक ने पूछा कि क्या उक्त निर्माण कार्य में गुणवत्ताहीन सामग्री का इस्तेमाल हुआ था और यदि हां, तो उसकी मरम्मत कब तक की जाएगी। इस पर एनएच विभाग की ओर से दिए गए जवाब को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
उन्होंने तारांकित प्रश्न के माध्यम से यह भी जानकारी मांगी कि क्या सरकार मनरेगा योजना के अंतर्गत पीसीसी कार्य की अनुमति देती है और क्या सिमडेगा जिले में इस कार्य पर रोक है। विभाग ने एक प्रश्न का उत्तर स्वीकारात्मक और दूसरे का अस्वीकारात्मक रूप में दिया, जबकि उन्होंने दावा किया कि सिमडेगा में पीसीसी कार्य पर रोक थी।
शून्यकाल के दौरान विधायक ने टीटांगर प्रखंड में भारी वर्षा और ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पहले ही लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सरकार से मांग की कि पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए।


 

Tags - latest Simdega news Simdega News updates latest Simdega news Simdega news Updates latest naman Viksal kongadi news naman Viksal kingadi news naman Viksal kongadi news latest jharkhand News Simdega News Updates latest Simdega News