logo

बरबिंदिया पुल को लेकर अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए मथुरा और इरफान

a632.jpeg

बंटी झा, निरसा:

झारखंड की हेमंत कैबिनेट द्वारा बरबिंदिया पुल निर्माण को मंजूरी दी गई। पुल के निर्माण में 264 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसी सिलसिले में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थानीय इकाई द्वारा बरबिंदिया में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो और जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

हेमंत सरकार में ही संभव है विकास! 
अभिनंदन समारोह में शामिल मथुरा प्रसाद महतो और इरफान अंसारी ने कहा कि बरबिंदिया पुल का निर्माण हेमंत सोरेन की सरकार में ही संभव है। उन्होंने कहा कि 2 दशक पहले ही बरबिंदिया पुल गिरा था। इस बीच कई सरकारें आईं और गईं लेकिन किसी ने निरसा और यहां की जनता के विषय में नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियां दावा करती हैं लेकिन हकीकत सामने है।

 

निरसा विधायक की कार्यक्रम में आलोचना
दोनों विधायकों ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में ही विकास संभव है। निरसा विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने जनता को छला है। 2024 में जनता इसका जवाब देगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखी सोरेन ने किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक मंडल ने की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की।