द फॉलोअप डेस्क
जुगशालाई विधायक मंगल कालिंदी ने जमशेदपुर परिसदन में वन विभाग के DFO सबा आलम अंसारी के साथ बैठक की। बैठक के दौरान विधायक मंगल कालिंदी ने श्रावण माह में दलमा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन के लिए पैदल आने वाले श्रद्धालुओं से ली जाने वाले शुल्क के बारे में बात की। इस शुल्क को जुगशालाई विधायक मंगल कालिंदी अपने वेतन के पैसे से भुगतान करने की बात कही।
उन्होंने DFO को निर्देश दिया की इसकी सुचना अन्य अधिकारियों को दे दी जाये और आज से ही पैदल श्रद्धालुओं से शुल्क ना लिया जाये। शुल्क की जितनी भी राशि होंगी उसे वह अपने वेतन के पैसे से भुगतान करेंगे। इस ऐलान के बाद श्रद्धालुओं में भी काफी उत्साह देखने को मिल सकता है।