logo

कैरव गांधी के परिजनों से मिले विधायक मंगल कालिंदी, जल्द रिकवरी का दिया आश्वासन

jhblvk.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के प्रतिष्ठित उद्यमी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी के लापता होने की खबर से शहर में चिंता का माहौल बना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आज जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी देवांग गांधी के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान विधायक मंगल कालिंदी ने झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुआ से फोन पर देवांग गांधी की बात कराई। मंत्री दीपक बिरुआ ने आश्वस्त किया कि सरकार इस मामले को लेकर पूरी तरह गंभीर है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विधायक मंगल कालिंदी ने मौके पर कोल्हान डीआईजी से भी बातचीत कर मामले की प्रगति की जानकारी ली और कैरव गांधी की जल्द से जल्द तलाश सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना को अंजाम देने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार इस तरह के अपराधों के प्रति पूरी तरह गंभीर है और प्रशासन पूरी तत्परता से अपना काम कर रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही लापता कैरव गांधी को सुरक्षित खोज लिया जाएगा।

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News Updates Jharkhand News in hindi latest Updates news jharkhand News Jharkhand News jharkhand news updates Jharkhand news Jamshedpur News Updates Jamshedpur News In Hindi Jamshedpur news Updates Jamshedpur new