द फॉलोअप डेस्क
गांडेय विधायक कल्पना सोरेन आज गिरिडीह पहुंचीं, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद और अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी उनका अभिनंदन किया।
विधायक कल्पना सोरेन आज और कल क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। आज उन्होंने दुर्गा पूजा के एक पंडाल में जाकर माता रानी के चरणों में शीश नवाया और राज्य की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि मां दुर्गा की कृपा से राज्य में शांति, भाईचारा और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
इसके अलावा वह तेलोडीह स्थित गांधी मैदान में आयोजित अलहाज डॉ. आई. अहमद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में भी शामिल हुईं। इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी उनके साथ उपस्थित थे। कल्पना सोरेन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
