गिरिडीह
गांडेय विधायक कल्पना सोरेन अपने विधानसभा अंतर्गत ग्राम दासडीह में बसंत पाठक उद्यान का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि इस प्रकार के उद्यान क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ और हरित वातावरण प्रदान करेंगे। साथ ही यह सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र भी बनेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है और आने वाले समय में ऐसे कई जनहितकारी योजनाएं धरातल पर दिखाई देंगी।

दासडीह गांव में विकास की एक नई शुरुआत
कार्यक्रम में गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार एवं झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि इस उद्यान के बनने से क्षेत्र के लोगों को एक बेहतर सार्वजनिक स्थल मिलेगा, जहां लोग समय व्यतीत कर सकेंगे और बच्चों को खेलने के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध होगा। उद्यान के उद्घाटन के साथ ही दासडीह गांव में विकास की एक नई शुरुआत मानी जा रही है, जिससे आने वाले दिनों में क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
