logo

लिट्टीपाड़ा में विधायक हेमलाल मुर्मू ने बांटे पारंपरिक वाद्ययंत्र, DMFT मद से PCC पथ का किया उद्घाटन

8912.jpg

द फॉलोअप डेस्क

समेकित जनजाति विकास अभिकरण, पाकुड़ के तत्वावधान में सोमवार को आदिवासी संस्कृति को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू के कर कमलों से आदिवासी संस्कृति एवं कला केंद्रों, धूमकुड़िया भवनों और मांझी हाउस के ग्राम सभा सदस्यों के बीच पारंपरिक वाद्ययंत्र जैसे मांदर और नगाड़ा का वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पारंपरिक वाद्ययंत्र आदिवासी समाज की पहचान है और इन्हें संरक्षित व प्रोत्साहित करना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बांसजोड़ी स्थित ऊपर टोला में DMFT मद से निर्मित पीडब्ल्यूडी सड़क से प्रधान के घर तक बने PCC पथ का भी उद्घाटन किया गया। ग्रामीण लंबे समय से इस सड़क की मांग कर रहे थे। पथ निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। उद्घाटन के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया और उन्होंने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags - Litipara MLA Hemlal Murmu event Integrated Tribal Development Agency Pakur program tribal cultural promotion Jharkhand distribution of mandar and nagara instruments Dhumkuria Bhawan support initiative Manjhi House Gram Sabha members DMFT fund PCC ro