logo

त्रासदी : इस शहर में नाला साफ कराने के लिए विधायक ने किया सत्याग्रह, पानी में बैठकर अनशन    

 इस शहर में नाला साफ कराने के लिए विधायक ने किया सत्याग्रह, पानी में बैठकर अनशन    

धनबाद 
धनबाद के रानी बांध धैया के निकट मंडल बस्ती और हलदर बस्ती के ग्रामीणों की जलजमाव से जुड़ी समस्याओं को लेकर धनबाद के बीजेपी विधायक राज सिन्हा ने जल सत्याग्रह किया। इस दौरान वे घंटों पानी में अनशन पर बैठे रहे। इस बीच उनके समर्थकों और समस्या से परेशान लोगों ने निगम जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मिली खबर के मुताबिक लगभग 11:00 बजे नगर आयुक्त रविराज शर्मा और सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार विधायक से मिलने पहुंचे।

वार्ता के बाद जल निकासी की कवायत शुरू हुई। पुराने नाले को जेसीबी से खोदकर कर जल निकासी की प्रक्रिया शुरू कराई गई। वार्ता में निर्णय लिया गया कि स्थाई समाधान के लिए नगर निगम जल्दी स्थाई नाले का निर्माण कराएगी। वहीं, विधायक ने फिर चेतावनी दी है की अगर जल्द स्थाई समाधान नहीं निकला तो अबकी दफा फोरलेन सड़क को जाम कर देंगे।


 

Tags - Raj SinhamlaSatyagrahaJharkhand News