logo

मदर्स डे पर विधायक भूषण बाड़ा ने बिछड़े बेटे को भेजा उसकी मां के पास

bhus.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
अंतराष्ट्रीय मदर्स डे के मौके पर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने एक बिछड़े बेटे को उसकी मां से मिलवाने में उसकी मदद की है। जानकारी के अनुसार त्रिपुरा से भटककर बबलू प्रामाणिक नामक एक व्यक्ति सिमडेगा पहुंच गया था। बबलू प्रामाणिक ने विधायक को बताया कि वह दक्षिण त्रिपुरा के बरपटोरी का रहने वाला है। वह भटक कर राउरकेला के आसपास पहुंच गया था। वहां से किसी तरह से सिमडेगा पहुंचा है। लेकिन सिमडेगा से घर जाने के लिए पैसे नहीं है। उसने बताया है कि उसके घर में बूढ़ी मां रहती है। उनकी बहुत याद आ रही है। उसने कल से कुछ खाया भी नहीं था। उसके पास कपड़े भी नहीं थे। बबलू ने बताया कि उसकी  मां घर मे बहुत परेशान होगी। बबलू की बात सुनकर विधायक की पत्नी सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा भावुक हो गई। उन्होंने अपने आवास में बैठा कर बबलू को खाना खिलाया और सही सलामत घर पहुंचने के लिए भगवान से दुआ करने की बात कही। 


विधायक ने नये कपड़े भी मंगवाए
जोसिमा से मिलने के बाद बबलू के घर पहुंचने की आस जगी। वहीं विधायक भूषण बाड़ा ने तुरंत बबलू के लिए कपड़े मंगवाए। साथ ही बबलू को घर जाने का भाड़ा और रास्ते मे कुछ खाने पीने के लिए पैसे दिए। इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की, शिशिर मिंज व जयवंत बरला के माध्यम से बबलू को बस स्टैंड पहुंचवाया। इधर विधायक और जिप सदस्य के द्वारा सहयोग किये जाने के बाद बबलू काफी खुश हुआ। उन्होंने विधायक, जिप सदस्य और उपस्थित सभी कांग्रेसी नेताओं के प्रति आभार जताया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT