द फॉलोअप डेस्क
राज्य संपोषित योजना अंतर्गत पतरातू प्रखंड के बीचा मेन रोड से छप्परटांड़ तक करीब 90 लाख की लागत से बनने वाली 1.4 किलोमीटर के पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद ने किया है। उक्त सड़क का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल रामगढ़ के द्वारा किया जा रहा है। बता दें कि विधायक द्वारा अनुशंसित एवं लगातार किए गए प्रयासों के बदौलत कई सड़कों के निर्माण की स्वीकृति कई विभागों के द्वारा हुई है और हर दिन विधानसभा क्षेत्र के कई हिस्सों में पथ निर्माण का भूमि पूजन, शिलान्यास एवं उद्घाटन का कार्य विधायक द्वारा किया जा रहा है।

कई गांव के लोग होंगे लाभाविंत
विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र के हर हिस्से में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से सड़कों का निर्माण हो रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि इससे कई गांव के लोग लाभाविंत होंगे एवं उनको बेहतर सड़क उपलब्ध होगी। अंबा प्रसाद ने विभाग के अधिकारी और कार्य कर रहे संवेदक बाबूलाल साहू को बेहतर सड़क निर्माण करने एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की बात कही है। मौके पर मुख्य रूप से बीचा पंचायत के मुखिया श्रीमती सोनामती देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य श्री सीताराम मुंडा, पूर्व मुखिया श्री चरेंद्र बेदिया, कार्यकारी अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह खरवार, रमेश बेदिया, किशोर बेदिया, रामकुमार उरांव, संतोष सिंह, चंचला देवी, सुगंधा देवी, वार्ड सदस्य महावीर मुंडा, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
