logo

मिथिलेश ठाकुर ने दिशोम गुरु के निधन पर जताया शोक, कहा- इनकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं

mithilesh_जी.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिशोम गुरू शिबु सोरेन के निधन पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। संवेदना व्यक्त करते हुए ठाकुर ने कहा कि हम सबों के बीच से दिशोम गुरू का जाना झारखंड के लिए गहरा आघात है। उनके निधन से हुए क्षति का पूर्ति कर पाना संभव नहीं है। 
ठाकुर ने कहा कि दिशोम गुरू ने अपना सब कुछ न्योछावर कर झारखंड अलग राज्य की लड़ाई लड़ी। अंततः इस लड़ाई में उनकी जीत हुई। आज उन्हीं के दम पर झारखंड राज्य खड़ा है। झारखंड ही नहीं पूरा देश युगों युगों तक दिशोम गुरू शिबू सोरेन को याद रखेगा। उनके निधन से देश ने महान क्रांतिकारी नेता खो दिया है। दिशोम गुरू ने लड़कर झारखंड राज्य लिया, अब अलग झारखंड के सपने को उनके पुत्र हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है। ठाकुर ने कहा कि आज झारखंड में बहुत बड़े खालीपन का एहसास हो रहा है। उनके निधन से झारखंड को जो क्षति हुई है, उसका शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता है। ठाकुर ने कहा कि भगवान अपने श्री चरणों में उन्हें स्थान दें।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand latest update dishom guru shibu soren news dishom suru shibu soren former cm shibu soren