logo

2 दिन से लापता युवक का नदी में मिला शव, मछली पकड़ने गया था फिर नहीं लौटा

ुपोोे.jpg

द फॉलोअप डेस्क:
सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र के माझला दावना गांव के 20 वर्षीय युवक धनु मार्डी का शव शुक्रवार को नदी से बरामद किया गया। वह पिछले दो दिनों से लापता था। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने नदी में शव तैरता देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।


मछली पकड़ने गया था युवक, फिर नहीं लौटा
परिजनों के अनुसार धनु मार्डी 24 जून को अपने कुछ साथियों के साथ नदी में मछली पकड़ने गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक की मौत डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

 

Tags - Jharkhand Seraikela Crime Drowning Police Investigation