रांची
रांची के रातु थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक कुएं से दो बुजुर्गों के शव बरामद किए गए। मामला रातु के बसाईर टोली का है।
मृतकों की पहचान बंधन भगत और पुनई उरांव के रूप में हुई है। दोनों बेड़ो इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वे एक कार्यक्रम में शामिल होने बसाईर टोली आए थे।
बताया जा रहा है कि दोनों बुजुर्ग रविवार की शाम से लापता थे। परिजनों द्वारा खोजबीन की जा रही थी, इसी बीच कुएं में शव मिलने की सूचना मिली।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाया। मामले की जांच की जा रही है।
