logo

मीशू मंडल की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, परिजनों से मिले विधायक जयराम महतो

रदीो.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह के चर्चित सोशल मीडिया एक्टिविस्ट मीशू मंडल की गिरफ्तारी के बाद अब मामला राजनीतिक रंग लेने लगा है। शुक्रवार को डुमरी विधायक जयराम महतो ने मीशू मंडल के परिजनों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और पूरे मामले में खुलकर समर्थन जताया। इस दौरान उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि वे न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़े रहेंगे। मुलाकात के दौरान विधायक जयराम महतो ने कहा कि देश में युवाओं की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो युवा सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की विफलताओं और जनसमस्याओं को सामने ला रहे हैं, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़ा मामला बताते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को सिर्फ अपनी बात रखने या व्यवस्था की खामियों को उजागर करने के कारण गिरफ्तार करना गलत है।


परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा
विधायक ने मीशू मंडल के परिजनों को आश्वस्त किया कि इस मामले में हर संभव कानूनी और सामाजिक सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है और किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।


जिले में चर्चा का विषय बनी गिरफ्तारी
इधर, विधायक जयराम महतो के समर्थन में आने के बाद मीशू मंडल की गिरफ्तारी का मामला गिरिडीह जिले में और अधिक चर्चा का विषय बन गया है। अब लोगों की नजर इस मामले में प्रशासनिक कार्रवाई और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर टिकी हुई है।

 

Tags - Giridih News Jharkhand News Jairam Mahato Mishu Mandal Dumri MLA