logo

जमशेदपुर : काशीडीह दुर्गा पूजा मेला में बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हुए बदमाश

sderby6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह दुर्गा पूजा मेला परिसर में शनिवार रात बदमाशों ने बारीडीह निवासी 65 वर्षीय वृद्धा चारू दत्ता से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। चारू दत्ता ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ पूजा पंडाल घूमने आई थीं। रात करीब 9:30 बजे एक युवक ने पास खड़ी एक महिला को धक्का देने की कोशिश की, और उसी अफरा-तफरी में उनके गले से सोने की चेन झपट ली। आरोपी अपने एक साथी के साथ भीड़ में गुम हो गया।
पीड़िता ने साकची थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि यह चेन उनके बेटे ने हाल ही में उन्हें दी थी, जिससे उनका भावनात्मक लगाव भी जुड़ा था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मेले में तैनात पुलिस सिर्फ औपचारिकता निभा रही थी और सुरक्षा के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रही थी। इस घटना ने पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Tags - latest jamshedpur News jamshedpur News updates latest kashidih news kasidih news Updates latest kasidih news in hindi latest kasidih news kasidih news in hindi latest updates jamshedpur news