logo

तेज प्रताप ने RJD कार्यकर्ता से की बदसलूकी, कॉलर पकड़कर धक्का दिया

तेज प्रताप ने RJD कार्यकर्ता से की बदसलूकी, कॉलर पकड़कर धक्का दिया

द फॉलोअप डेस्क 

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने आरजेडी कार्यकर्ता को कॉलर पकड़कर धक्का दिया और उसके साथ बदसलूकी भी की। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में तेज प्रताप आरजेडी कार्यकर्ता के साथ खराब बर्ताव करते दिखाई दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो 22 अगस्त का है। तेज प्रताप ने जिस युवक के साथ ये बर्ताव किया है उसका नाम सुमंत यादव बताया जाता है। 

तेज प्रताप ने युवक पर दर्ज करायी प्राथमिकी
तेज प्रताप सुमंत यादव से क्यों उलझे, इस बात का पता नहीं चल पा रहा है। कुछ लोगों के मुताबिक सुमंत यादव ने तेज प्रताप को सिर्फ प्रणाम ही किया था। इसके बाद वो गुस्सा हो गये और युवक को कॉलर पकड़कर धक्का दे दिया। मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब इस कार्यकर्ता ने प्राथमिकी दर्ज करायी। दूसरी ओर तेज प्रताप यादव ने भी थाना में उस युवक के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। तेज प्रताप ने प्रेस को इसकी जानकारी दी है। मामले पर उन्होंने कहा है कि दुनिया को आधी बात बताकर मुझे बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

लालू यादव के ससुराल में घटी घटना  
गौरतलब है कि तेजप्रताप यादव अपनी मां राबड़ी देवी और पिता लालू प्रसाद यादव के साथ दो दिन के लिए अपने गृह जिला गोपालगंज पहुंचे थे। सभी लोगों ने थावे मंदिर में पूजा की थी।  इसके बाद ये लोग अपने गांव फुलवरिया पहुंचे। यहां मां दुर्गा मंदिर में पूजा के बाद लालू प्रसाद यादव अपने ससुराल सेलार कला गये। यहां सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी।  जब लालू प्रसाद यादव घर में प्रवेश कर रहे थे, उसी समय यह घटना घटी। तेज प्रताप यादव ने गुस्से में एक व्यक्ति का कॉलर पकड़ा और धक्का दे दिया। 


 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N