द फॉलोअप डेस्क
बोकारो जिला स्थित पेटरवार थाना क्षेत्र से एक मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। एक 12 साल की आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी का नाम सत्येंद्र यादव है और वह बिहार के रोहतास जिला का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक पीड़िता के घर के पास ही किराए के मकान में रहता था और कोलकाता-वाराणसी सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य कर रही एक कंपनी में पत्थर खनन करने वाली मशीन में ऑपरेटर का काम करता था।

वहीं, पीड़िता के माता-पिता मजदूरी करते हैं। बताया जा रहा है कि पीड़िता के माता-पिता मजदूरी करने के लिए बाहर गए हुए थे। तभी मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हुए और आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को मामले की जानकारी दी।
.jpeg)
बहरहाल, पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा ने बताया कि पुलिस आरोपी पर कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर ली है। साथ ही आरोपी पर पोक्सो एक्ट के तहत कई गंभीर धाराएं भी लगाई गई है।