द फॉलोअप डेस्क
पूर्वी सिंहभूम से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के जुगीशोल में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही 16 वर्ष की नाबालिग की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप प्रेमी अब्दुल और उसकी मां गुलनाज पर लगा है। नाबालिग के पिता के द्वारा थाने में FIR दर्ज कराया गया, जिसके बाद शिकायत मिलते ही पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। .jpeg)
मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग बीते तीन माह से प्रेमी अब्दुल के साथ लिव इन में रह रही थी। इस दौरान उसने नौवीं कक्षा के बाद पढ़ाई भी छोड़ दी थी। घर से भागने के बाद परिजनों ने उसे वापस बुलाने का काफी प्रयास भी किया, पर उसने वापस आने से साफ़ इनकार कर दिया। जिसके बाद नाबालिग को उनके परिजनों ने उसे अलग कर दिया था। पिता ने बताया कि अब्दुल के साथ रहने के दौरान बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। सास गुलनाज के द्वारा भी उसे प्रताड़ित किया जाता था। .jpg)
वहीं पुलिस के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस के द्वारा दुष्कर्म के बिन्दुओं पर भी जांच की जा रही है। साक्ष्य मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 
स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका और अब्दुल के साथ अक्सर विवाद होते रहते थे। क्योंकि अब्दुल को शक था कि मृतका किसी एनी युवक से बात करती है। घटना के दौरान भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। जिसके बाद अब्दुल ने आवेश में आकर मृतका को धक्का मारा, जिससे दीवार में टकराने से उसकी मौत हो गई। हालांकि मामले की पूरी तहकीकात पुलिस के द्वारा की जा रही है।