logo

रांची से लापता है 15 साल का अश्विन आनंद, 24 मई की शाम को घर से निकला था

missing_ashwin.jpg

रांची
रांची के सदर थाना क्षेत्र के पंचवटीपुरम, बरियातू रोड से एक 15 वर्षीया लड़का लापता हो गया है. उसका नाम अश्विन आनंद. परिजनों के अनुसार, 24 मई को अश्विन आनंद बिना कुछ बताए घर से निकल गया था. काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चे का कोई पता नहीं चला, तब परिवार ने सदर थाना में इसकी लिखित सूचना दी. बच्चे के अचानक लापता हो जाने के बाद से परिवार काफी परेशान है और लगातार उसकी तलाश कर रहा है.
जानकारी मिलने से इस नंबर पर करें संपर्क
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी बच्चे के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत संपर्क करें. अगर आपको बच्चे को लेकर कोई जानकारी मिलती है तो आप संपर्क नंबर: 8252349301 में संपर्क करके इसकी जानकारी दें सकते है. आप इस इस खबर को अधिक से अधिक शेयर करे ताकि बच्चा जल्द सुरक्षित अपने घर वापस लौट सके. 

 

Tags - Ranchi missing boy Ashwin Anand missing case Sadar Thana Ranchi missing child Panchwati Puram Bariatu Road missing boy Jharkhand missing person report