logo

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में नववर्ष मुलाकात, मंत्रियों ने CM हेमंत सोरेन को दी 2026 की शुभकामनाएं

MATHURA1111111.jpg

रांची 
कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री हाफिजूल हसन तथा सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर तीनों नेताओं ने मुख्यमंत्री को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री ने भी सभी को नववर्ष की मंगलकामनाएं दीं और झारखंड की जनता के सुख, समृद्धि और निरंतर विकास की कामना की।
मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जहां नववर्ष के मौके पर राज्य के उज्ज्वल भविष्य और जनकल्याण के संकल्प को दोहराया गया।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest