logo

कल्पना सोरेन के जन्मदिन पर बधाइयों की बौछार, सियासी दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

irfa011.jpg

रांची
गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता लग गया। विभिन्न दलों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं भेजकर उनके स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की।
इस मौके पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शुभकामना संदेश भेजा। विधायक लुईस मरांडी, विधायक ममता देवी, पूर्व विधायक मिथिलेश ठाकुर, राजीव रंजन प्रसाद, झारखंड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष तथा कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर और अरुण साहू सहित कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। राजनीतिक हलकों में दिनभर सोशल मीडिया और व्यक्तिगत संदेशों के जरिए शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने स्तर पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tags - Jharkhand Politics Gandey MLA Birthday Celebration Warm Wishes