logo

गिरिडीह : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने 14 योजनाओं का शिलान्यास, कहा-विकास को मिलेगी नई गति

sonu_shila.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मंत्री सदिव्य सोनू ने शनिवार 23 अगस्त को गिरिडीह में नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। कुल 14 योजनाओं के शिलान्यास के साथ शहर के विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इन योजनाओं में कई प्रमुख सड़कों पर पीसीसी सड़क निर्माण, विद्यालयों में मिट्टी भराई और अन्य आधारभूत संरचनाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।
शिलान्यास समारोह स्टेशन रोड स्थित वीर कुंवर सिंह चौक पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री सदिव्य सोनू ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद विभागीय अधिकारियों, नगर निगम पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में जुटे स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में उन्होंने योजनाओं का शिलान्यास किया।
मंत्री सोनू ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए नगर निगम द्वारा किए जा रहे इन कार्यों से शहर की तस्वीर बदलेगी और लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है, जिसमें सड़क, जलनिकासी, शिक्षा और स्वच्छता जैसे क्षेत्र शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि पीसीसी सड़क बनने से लोगों को जाम और जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी, वहीं स्कूलों में मिट्टी भराई होने से बच्चों के पढ़ाई-लिखाई के माहौल में भी सुधार आएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में शहरवासियों और कार्यकर्ताओं ने भी मंत्री के प्रति आभार जताया। लोगों ने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से इलाके की लंबे समय से चली आ रही कई समस्याओं का समाधान होगा।


 

Tags - latest Giridih News Girdih news Updates latest Giridih news Giridih News Updates LatestGiridiH news GiridiH news in hindi Sudivya Kumar Sonu