logo

मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने ओरमांझी में किया बंडा जतरा मेला का उद्घाटन 

bhokta.jpeg

रांची 

झारखंड के श्रम, विकास औऱ कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने आज ओरमांझी के बाघिन बंडा में बंडा जतरा मेला का उद्घाटन किया। मेला का आयोजन भोक्ता समुदाय की मेला आयोजन समिति की ओऱ से किया गया है। बता दें का इस मेले का आयोजन हर साल कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर लोग करते हैं। उद्घाटन के बाद मंत्री भोक्ता ने कहा कि बंडा जतरा मेला आपसी सौहार्द औऱ समानता का संदेश देता है। कहा कि अगले वर्ष से बंडा जतरा मेला को और भी व्यापक पैमाने पर आयोजित किया जायेगा। इसके लिए सरकार से सहयोग लिया जायेगा। साथ ही ओरमांझी का समुचित विकास किया जायेगा। इलाके के पिछड़ेपन को दूर किया जायेगा। 

तीर-धनुष की दुकानों में दिखी भीड़

मेले में समुदाय के लोग तीर-धनुष की दुकानों की ओऱ अधिक आकर्षित दिखे। मौके पर कई तरह के पारंपरिक नृत्य पेश किये गये। लोग मांदर, ढोल और नगाड़े की थाप पर थिरकते नजर आये। इस बीच पाहन ने रंगुआ मुर्गा की बलि देकर पूजा-अर्चना की। आयोजन में मेला समिति के अध्यक्ष अशोक भोक्ता, पारसनाथ भोक्ता, जीवन मुंडा, महेश मुंडा, मुकेश गंझू, महेश यादव, अनुज करमाली समेत कई अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई है।