logo

बीज घोटाले मामले में विशेष अदालत में हाजिर हुए मंत्री सत्यानंद भोक्ता, खुद को बताया निर्दोष

1665.jpg

द फॉलोअप डेस्क
20 करोड़ बीज घोटाला आरोपी राज्य के वर्तमान श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता की रांची एसीबी की विशेष अदालत में डिस्चार्ज याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मंत्री भोक्ता स्वयं उपस्थित होकर कोर्ट के सवालों का सामना किया। उन्होंने एसीबी के विशेष न्यायाधीश प्रकाश झा से अपने निर्दोष होने की बात कही कहा, उनपर लगे बीज घोटाले के आरोप बेबुनियाद हैंमंत्री सत्यानंद ने खुद को निर्दोष साबित करने को लेकर दस्तावेज सौंपने के लिए अतिरिक्त समय की मांग कीशुक्रवार को हुई सुनवाई के बाद एसीबी की विशेष अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि 6 जून रखी हैआपको बता दें सत्यानंद भोक्ता राज्य के कृषि मंत्री भी रह चुके हैं बीज घोटाले मामले में मंत्री सत्यानंद भोक्ता की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। उनके अलावा कई अन्य लोग घोटाले में आरोपी हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT