द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की मां की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। उन्होंने अपनी मां को अस्पताल में भर्ती कराया है। सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आज सुबह मां की तबीयत अचानक काफी बिगड़ गई है। तमाम कोशिशों के बाद अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से रांची रिम्स रेफर किया गया है। आप सबसे हाथ जोड़कर प्रार्थना की अपील करता हूँ, कृपया माँ के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआ करें। इस कठिन समय में आपकी दुआएं ही सबसे बड़ा संबल हैं।