logo

कांके के पूर्व विधायक हरि राम 'राम बाबू' का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री राधा कृष्ण किशोर

राधा_कृष्ण_किशोर1.jpg

रांची
कांके विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष हरि राम उर्फ राम बाबू का कल निधन हो गया। उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए राज्य के वित्त, वाणिज्य-कर, योजना एवं विकास तथा संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने आज दिवंगत नेता के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस क्षति को कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय बताया। दरअसल, कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष हरि राम उर्फ राम बाबू लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे राम बाबू का रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। 

 
मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने व्यक्त की शोक संवेदना
वित्त, वाणिज्य-कर, योजना एवं विकास तथा संसदीय कार्य विभाग के मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने शनिवार को दिवंगत नेता के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। मंत्री किशोर ने कहा कि राम बाबू का जाना कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने पूरे जीवन संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने और जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव शशि भूषण राय सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

 

Tags - Jharkhand politics Hari Ram passes away Minister Radha Krishna Kishore Kanke MLA death Ranchi news