logo

रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ ने बताया झारखंड में परिवर्तन क्यों है जरूरी

sanjay_seth7.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बुधवार 25 सितंबर को सिमडेगा में पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के दौरान मीडिया से बात करते हुए बताया कि झारखंड में परिवर्तन क्यों जरूरी है। संजय सेठ ने कहा कि परिवर्तन इसलिए जरूरी है क्योंकि वर्तमान सरकार ने उत्पाद सिपाही बहाली के नाम पर बेटों को मार दिया, राज्य में अराजकता व्याप्त हो गई और राज्य में बेटी बहनें भी सुरक्षित नहीं है। सेठ ने बताया कि  परिवर्तन इसलिए भी जरूरी है क्योंकि राज्य में जनता के साथ छल हुआ है और राज्य में लूट मची है। परिवर्तन इसलिए जरूरी है क्योंकि राज्य को लुटेरों से बचाकर सुरक्षित करना है। 

Tags - Sanjay Seth Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News